
केड़िया और समग्र सेवा ने बांटा राहत सामग्री
Sunday
Comment
केड़िया और समग्र सेवा ने बांटा राहत सामग्री
जमुई। विजय कुमारजमुई जिले के जीवित माटी किसान समिति, केड़िया और समग्र सेवा ने ज़रूरतमंदों के बीच राशन किट बाँटने का काम शुरू किया है।, जमुई ग्रीनपीस एनवायरनमेंट ट्रस्ट ने यह खाद्य सामग्री जैविक खेती कर रहे छोटे और सीमांत किसानों से ख़रीदकर वितरण के लिए उपलब्ध कराई है। एक राशन किट में 8 किलो आटा, 8 किलो चावल, 2 किलो मसूर दाल, 1 किलो चना और 2लीटर सरसों तेल शामिल हैं। चावल के अलावा ये सभी खाद्य पदार्थ बिहार के पहले जैविक ग्राम केड़िया से ख़रीदे जैविक कृषि उत्पाद हैं।
आज बरहट प्रखंड की 120 बुज़ुर्ग व एकल महिलाओं, दिहाड़ी या प्रवासी मज़दूर, विकलांगता से प्रभावित जनों के परिवारों तक राशन किट पहुंचाए गए। मज़दूरों व छोटे-सीमांत किसानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने वाले इस अभियान के तहत कुल 320 परिवारों तक राशन किट पहुंचाने का लक्ष्य है।
0 Response to "केड़िया और समग्र सेवा ने बांटा राहत सामग्री "
Post a Comment