-->
अन्तर्राष्ट्रीय रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में भाग लेने भारतीय टीम नेपाल रवाना

अन्तर्राष्ट्रीय रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में भाग लेने भारतीय टीम नेपाल रवाना

अन्तर्राष्ट्रीय रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में भाग लेने भारतीय टीम नेपाल रवाना

जमुई । अभिषेक सिन्हा
आगामी 5 मार्च से नेपाल में अन्तर्राष्ट्रीय रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इसमें भारत, नेपाल के अतिरिक्त श्रीलंका एवं थाईलैंड की टीमें भी भाग लेंगी।भारत से कुल चार टीमें इस अन्तर्राष्ट्रीय रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में भाग लेंगी । जिसमें से तीन टीमें बुधवार की सुबह पटना से नेपाल के लिए रवाना हो गईं। रवाना होने से पहले पटना के महेंदू स्थित ट्रेनिंग कॉलेज के मैदान में खिलाड़ियों ने अभ्यास-मैच का प्रदर्शन किया। मौके पर मौजूद जदयू नेत्री माधवी सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह अपने आप में एक अनूठी प्रतियोगिता है। मेरी शुभकामनाएं हैं कि भारतीय टीम विजयी होकर लौटें।
बता दें कि यह प्रतियोगिता नेपाल के सूनसरी शहर में 5 से 7 मार्च तक आयोजित की जाएगी। पिछले साल नेपाल के इसी शहर में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारत की टीम उपविजेता बनी थी। जमुई की प्रशिक्षु उपसमाहर्ता भारती राज ने भी सभी खिलाड़ियों के लिए अपनी शुभकामनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ी विश्व भर में अपनी सफलता के लिए जाने जाते हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रहे इस आयोजन में भारतीय टीम जरूर जीतेगी। वहीं इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हुए मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशान्त साईं सुन्दरम ने कहा कि रस्सा-कस्सी का खेल हमारे पौराणिक सभ्यताओं के समय से चला आ रहा है।इसमें खिलाड़ियों की चपलता एवं कुशलता से ही जीत मिलती है। भारतीय टीम को विजयश्री हासिल हो, ईश्वर से यही प्रार्थना है।इस अंतरराष्ट्रीय रस्सा- कस्सी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे भारतीय खिलाड़ियों को उन्नति क्लासेज़ गिद्धौर की निदेशक अपराजिता सिन्हा, मेरिट गो के निदेशक प्रभात कुमार प्रांजल, शिक्षाविद नीरज कुमार पांडेय सहित कई अन्य बुद्धिजीवियों ने अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

0 Response to "अन्तर्राष्ट्रीय रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में भाग लेने भारतीय टीम नेपाल रवाना"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article