
नेहरू युवा केन्द्र ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Wednesday
Comment
नेहरू युवा केन्द्र ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
जमुई। अभिषेक सिन्हानेहरू युवा केंद्र के द्वारा जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम कमला सिनेमा हॉल में कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला महामंत्री विनोद पांडे, जिला मंत्री गोपाल कृष्ण, राष्ट्रीय युवा कोर के विवेक कुमार सिन्हा रोहित कुमार, मनोज गुप्ता नेहरू युवा केंद्र के अकाउंटेंट वाहिद हुसैन मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में भाग लेने मणिदीप एक्सपोर्ट, झंकार डांस एकेडमी, ललिता कला डांस एकेडमी, प्रयास डांस अकैडमी के बच्चों ने भाग लिया।
मौके पर उपस्थित भाजपा के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम का सराहना करते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र विश्व की सबसे बड़ी सबसे बड़ी यूथ संगठन है । इस संगठन से करोड़ों युवा जुड़कर अपना भविष्य बना रहे। साथी जमुई में इस तरह के कार्यक्रम निरंतर होते रहे इसके लिए भी उन्होंने जमुई वासियों से कहां की मैं भी इसमें अथक प्रयास करूंगा कि जमुई में इस तरह का प्रयास होते रहे।
0 Response to "नेहरू युवा केन्द्र ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन"
Post a Comment