
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक संपन्न
Thursday
Comment
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक संपन्न
बैठक में लिया गया कई निर्णयजमुई । अभिषेक कुमार सिन्हा
गुरुवार को जिले के चकाई प्रखंड के ग्राम उरवा में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की एक बैठक आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता बम शंकर अंबस्टा ने किया । मौके पर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चित्रगुप्त पूजा 2020 के पूर्व बाबा नर्मदेश्वर स्थान उरवा के प्रांगण में भगवान चित्रगुप्त मंदिर स्थापित किया जाएगा। मंदिर हेतु भूमि पूजन महाशिवरात्रि के दिन निर्धारित की गई है। मंदिर निर्माण हेतु भगवान चित्रगुप्त मंदिर निर्माण कमेटी बनाई गई ,जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु बुल्लू कुमार सिन्हा, सचिव बम शंकर अंबस्ट, कोषाध्यक्ष लव कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा एवं अंकेक्षक प्रोफ़ेसर विजय कुमार सिन्हा का चयन किया गया। इस बैठक में प्रोफेसर विजय कुमार सिन्हा,बम शंकर अंबस्ट, लव कुमार सिन्हा, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, धनंजय कुमार सिन्हा, रूपेश कुमार सिन्हा सुधीर कुमार सिन्हा, नरेश प्रसाद सिन्हा, शक्ति प्रसाद सिंह, संजय राय, मिथिलेश राय, रमेश कुमार राय, विनोद कुमार राय सहित अनेकों गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण लोग उपस्थित थे।
0 Response to "अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक संपन्न"
Post a Comment