
अलग अलग दुर्घटनाओं में पांच घायल
Monday
Comment
अलग अलग दुर्घटनाओं में पांच घायल
जमुई। आकाश राजसिकंदरा- नवादा मुख्य मार्ग पर लोहा पुल के समीप तेज रफ्तार ऑटो और बाइक के आमने- सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक पूरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुमार गांव निवासी इंद्रदेव कुमार, संदीप कुमार और रंजीत कुमार के रूप में हुई है। वही दुसरी ओर नगर परिषद क्षेत्र के बिहारी मुहल्ले में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंजीत सिंह जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर से झटका लग गया। जिससे पैर में चोट लगने से वे घायल हो गए। वहीं दुसरी ओर खैरा- सोनो मुख्य मार्ग पर मंगोबन्दर गांव के समीप तेज़ रफ़्तार ऑटो पलट गई। ऑटो पर सवार एक युवक जख्मी हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में कराया गया। घायल युवक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के भछियार मुहल्ले निवासी दिनेश तूरी के रूप में हुई है।
0 Response to "अलग अलग दुर्घटनाओं में पांच घायल"
Post a Comment