-->
आक्रोशित ग्रामीणों ने  पुलिस  जवान  को पीटा , दो जवान घायल

आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस जवान को पीटा , दो जवान घायल

आक्रोशित ग्रामीणों ने  पुलिस  जवान  को पीटा , दो जवान घायल

मामला  पिंकी  के हत्यारे  कि अभी तक  गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों में फूटा आक्रोश
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया था  सड़क जाम

जमुई । विजय कुमार , आकाश राज 

जमुई जिले के सिकन्दरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव सिमरिया में एक दिन पूर्व नवविवाहिता पिंकी की मौत के बाद शनिवार को आक्रोशित मृतक के परिजनों ने सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग महादेव सिमरिया के समीप सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर मौके पहुंची सिकंदरा पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान लोग आक्रोशित होकर लाठी डंडे से पुलिस पर हमला कर दिया । इस दौरान सिकंदरा थाने में पदस्थापित दो सैफ के जवान बुरी तरह से घायल हो गए। जिसका इलाज सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घटना की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारी को मिलने के बाद उनके आदेशानुसार सिकंदरा थाना अध्यक्ष राज्यवर्धन कुमार एवं सर्कल इंस्पेक्टर नीरज कुमार अपने दल बल के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को शांत कराकर सड़क जाम खत्म करया।
बताते चलें  कि मृतक पिंकी देवी के पिता ज्योतिष सिंह के बयान के अनुसार दहेज को लेकर प्रताड़ित कर फांसी लगाने का आरोप मृतक के पति प्रशांत सिंह एवं ससुर राजकुमार सिंह पर लगाया था। क्योंकि मृतक के गले में फांसी फंदे का निशान साक्ष्य के रूप में मिला । वहीं मृतक के शव को शुक्रवार को ही पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया गया था। लेकिन मृतक के ससुर एवं पति की गिरफ्तारी नहीं होने पर शनिवार को परिजन सहित ग्रामीण आक्रोशित होकर सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और जमकर पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
इसी दौरान थाना के अवर निरीक्षक ध्रुव कुमार एवं सैफ के जवान के द्वारा समझाने बुझाने पर ग्रामीणों ने लाठी डंडे से पुलिस पर ही प्रहार कर दिया। जिसमें दो सैप के जवान यूपी के चित्रकूट जिला निवासी बृजकिशोर मिश्रा एवं आरा जिले के भोजपुर निवासी छितेश्वर यादव बुरी तरह से घायल हो गये। जिसका इलाज सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

0 Response to "आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस जवान को पीटा , दो जवान घायल"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article