-->
खरीफ महाअभियान-2026 का आगाज: किसानों तक पहुंचेंगी सरकारी योजनाओं की जानकारी, 27 जून तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

खरीफ महाअभियान-2026 का आगाज: किसानों तक पहुंचेंगी सरकारी योजनाओं की जानकारी, 27 जून तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम

 



जिले में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से खरीफ महाअभियान-2026 की औपचारिक शुरुआत सोमवार को की गई। कृषि विभाग के आत्मा कार्यालय द्वारा न्यू द्वारिका विवाह भवन में आयोजित जिला स्तरीय शारदीय (खरीफ) कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी नवीन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि कर्मियों तथा बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। इस दौरान कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता और भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं, निर्धारित लक्ष्यों और उनके क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी नवीन ने कहा कि खरीफ मौसम किसानों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रखंड स्तरीय कार्यशालाओं एवं पंचायतों में आयोजित कृषि जनकल्याण चौपालों के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए। डीएम ने किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान और वैज्ञानिक पद्धति से खेती को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने "खेत बचाओ अभियान" को गांव-गांव तक पहुंचाने की आवश्यकता बताते हुए जल संरक्षण, मृदा संरक्षण और संतुलित उर्वरक उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि इससे खेती की लागत कम होगी और उत्पादन में वृद्धि होगी। इसके साथ ही जिला पदाधिकारी ने फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए सभी पात्र किसानों का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा, ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। जिला कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि खरीफ महाअभियान-2026 के तहत जिले में 27 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक प्रबंधन, फसल संरक्षण और विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में जिला उद्यान पदाधिकारी शिवाजी हेम्ब्रम, उपनिदेशक भूमि संरक्षण सुशांत कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी हरेंद्र प्रसाद, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार, आत्मा के उप परियोजना निदेशक राजेश कुमार, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मोहन प्रसाद द्विज, कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सभी प्रखंडों के कृषि एवं उद्यान पदाधिकारी, तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, स्टेक होल्डर एवं बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

0 Response to "खरीफ महाअभियान-2026 का आगाज: किसानों तक पहुंचेंगी सरकारी योजनाओं की जानकारी, 27 जून तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article