-->
जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न, स्वच्छता मिशन में तकनीक और जनभागीदारी पर जोर

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न, स्वच्छता मिशन में तकनीक और जनभागीदारी पर जोर



जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति, जमुई नवीन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान और स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा आगामी योजनाओं को गति देने पर चर्चा हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक कार्य योजना को स्वीकृति देते हुए प्रखंडवार लक्ष्यों का निर्धारण किया गया। जिला पदाधिकारी ने जिले की 20 चयनित ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने दलित एवं महादलित टोलों में व्यक्तिगत घरेलू शौचालय निर्माण और ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के मॉडल विकसित करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मुखिया, स्वच्छता पर्यवेक्षक और प्रखंड समन्वयकों के साथ कार्यशाला आयोजित करने पर भी विचार किया गया। इसके अलावा ‘गोबरधन योजना’ के प्रभावी संचालन तथा स्वयं सहायता समूहों के चयन प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा हुई। स्वच्छता अभियान को डिजिटल माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभागीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलोअर्स बढ़ाने और शिकायतों के त्वरित निवारण हेतु जिला स्तरीय ग्रीवांस सेल गठित करने का निर्णय लिया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने और कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त-सह-उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र मंडल, जिला पंचायत राज पदाधिकारी बिरेंद्र कुमार सहित समिति के सभी सदस्य एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

0 Response to "जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न, स्वच्छता मिशन में तकनीक और जनभागीदारी पर जोर"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article