सहयोग पोर्टल को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न, 19 मई से पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर
Thursday
Comment
जन-समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान को लेकर जमुई जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला पदाधिकारी नवीन की उपस्थिति में ‘सहयोग पोर्टल - वास्तविक समय अनुश्रवण प्रणाली’ के प्रभावी संचालन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी सहयोग शिविरों को सफल बनाना और शिकायत निवारण प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाना था। प्रशिक्षण के दौरान जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी दीपू पटेल ने अधिकारियों को पोर्टल की तकनीकी कार्यप्रणाली और इसके विभिन्न फीचर्स की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नागरिक Sahyog Portal के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं और वास्तविक समय अनुश्रवण प्रणाली के जरिए अपने आवेदन की स्थिति भी देख सकते हैं। इस कार्यक्रम में जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे, जबकि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। प्रशिक्षण में शिकायत पंजीकरण, ओटीपी सत्यापन और विभिन्न श्रेणियों में आवेदन प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा में शिकायतों का समाधान नहीं होने पर पोर्टल की रिमाइंडर प्रणाली के जरिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ आगामी 19 मई से सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों में आयोजित होने वाले सहयोग शिविरों को सफल बनाने का निर्देश दिया, ताकि आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके।

0 Response to "सहयोग पोर्टल को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न, 19 मई से पंचायतों में लगेंगे विशेष शिविर"
Post a Comment