जमुई स्टेशन पर रुकी वंदे भारत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिखाई हरी झंडी
Friday
Comment
पटना–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव सोमवार से जमुई रेलवे स्टेशन पर शुरू हो गया। इस अवसर पर बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने जमुई स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेल मंत्रालय द्वारा जमुई स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दिए जाने के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। अब हावड़ा–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस जमुई स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी। इससे जमुई एवं आसपास के यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल सेवा का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में जमुई सांसद अरुण भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी, लोजपा जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, मंडल वाणिज्य प्रबंधक दानापुर, अनुमंडल पदाधिकारी तथा बरहट मंडल अध्यक्ष शंभू पांडे सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और छात्रों, व्यवसायियों, नौकरीपेशा लोगों सहित आम यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।

0 Response to " जमुई स्टेशन पर रुकी वंदे भारत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिखाई हरी झंडी"
Post a Comment