आय से 81.5% अधिक संपत्ति मामले में जमुई समेत चार ठिकानों पर छापेमारीबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जमुई जिले के झाझा स्थित ग्रामीण कार्य प्रमंडल में तैनात कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई से विभागीय और प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।EOU की टीम ने पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी स्थित जगत विला अपार्टमेंट के फ्लैट, कंकड़बाग स्थित आवास, जमुई के KKM कॉलेज के पास किराए के मकान तथा झाझा स्थित कार्यालय में तलाशी अभियान चलाया। छापेमारी पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों द्वारा की जा रही है।जानकारी के अनुसार, कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में उनके पास करीब 2 करोड़ 61 हजार रुपये की संपत्ति होने का खुलासा हुआ है, जो उनकी ज्ञात आय से लगभग 81.5 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है।
जांच के बाद विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त कर शुक्रवार सुबह चारों स्थानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की गई। तलाशी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, संपत्ति से जुड़े कागजात और वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला गंभीर पाए जाने के बाद तत्काल कानूनी कार्रवाई शुरू की गई। फिलहाल छापेमारी जारी है और विस्तृत जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद सार्वजनिक की जाएगी।इस कार्रवाई को राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति के तहत एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, ग्रामीण कार्य विभाग में इस छापेमारी के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।
0 Response to "झाझा के कार्यपालक अभियंता पर EOU का शिकंजा"
0 Response to "झाझा के कार्यपालक अभियंता पर EOU का शिकंजा"
Post a Comment