जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक में पुल बंद होने से जनता की परेशानी पर भी हुई चर्चा
Sunday
Comment
Indian National Congress के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रविवार को जिला कांग्रेस कमिटी जमुई की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार गौतम ने की, जबकि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त प्रभारी तबरेज जी की विशेष उपस्थिति रही। बैठक में “संगठन सृजन साथी अभियान” को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कहा कि कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की नीतियों और विचारों से जोड़ा जा सके। बैठक के दौरान खैरा प्रखंड के नरियाणा एवं मांगोबन्दर पुल को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बंद किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। नेताओं ने कहा कि पुल बंद होने से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। प्रभारी तबरेज जी ने कहा कि “सृजन की बुनियाद साथी का साथ, सृजन साथी कांग्रेस का हाथ” अभियान को मजबूती के साथ चलाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान को तेज करने की अपील की। बैठक में पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष निमाय चंद मुखर्जी, मनोज उपाध्याय, अशोक दास, मकेश्वर कुमार, रामदेव यादव, सफायत अंसारी, लक्ष्मीकांत पांडे, सुबोध कुमार मंडल, रामेश्वर यादव, रजाउल होदा, सदानंद सिंह, पंकज सिंह, युवा अध्यक्ष शहंशाह, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामनरेश सिंह, पूर्व विधायक प्रत्याशी शशि भूषण सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


0 Response to " जिला कांग्रेस कमिटी की बैठक में पुल बंद होने से जनता की परेशानी पर भी हुई चर्चा"
Post a Comment