-->
गोसाईडीह के समीप दर्दनाक हादसा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल; वाहन चालक फरार

गोसाईडीह के समीप दर्दनाक हादसा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल; वाहन चालक फरार



बड़ीबाग-खैरा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गोसाईडीह गांव के समीप की है, जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के बेला पंचायत अंतर्गत जोरवाहा धर्मपुर गांव निवासी संजय रावत के रूप में हुई है। बताया जाता है कि संजय रावत अपने साथियों के साथ दो बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। दोनों बाइकों पर कुल चार लोग सवार थे। इसी दौरान गोसाईडीह के समीप किसी अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार में आकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय रावत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा भेजा गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है ।


0 Response to "गोसाईडीह के समीप दर्दनाक हादसा, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल; वाहन चालक फरार"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article