-->
जमुई में हीटवेव को लेकर अलर्ट: डीएम ने बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की

जमुई में हीटवेव को लेकर अलर्ट: डीएम ने बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की



बढ़ते तापमान और संभावित हीटवेव के खतरे को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र.से.) ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सभी संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में पेयजल संकट, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, निर्बाध बिजली आपूर्ति और आगलगी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और उन्हें स्थानीय समस्याओं के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। पेयजल व्यवस्था की समीक्षा के दौरान डीएम ने गिरते भू-जल स्तर और नल-जल योजना से जुड़ी शिकायतों पर चिंता जताई। उन्होंने पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि संकटग्रस्त और संभावित प्रभावित क्षेत्रों की मैपिंग कर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। वहीं, विद्युत आपूर्ति को लेकर डीएम ने जर्जर तारों को बदलने और खराब ट्रांसफार्मरों को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया, ताकि गर्मी के दौरान निर्बाध बिजली मिल सके और शॉर्ट सर्किट से होने वाली आगलगी की घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए सिविल सर्जन को अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की उपस्थिति और साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही, एम्बुलेंस में ईंधन खत्म होने से मरीज की मौत की घटना पर नाराजगी जताते हुए तत्काल जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई का आदेश दिया। डीएम ने श्रम अधीक्षक को बाल श्रम की रोकथाम के लिए सघन जांच अभियान चलाने और नियमित रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। बैठक के अंत में उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारी इसके लिए सीधे जिम्मेदार होंगे।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सुभाष चंद्र मंडल, अपर समाहर्ता श्री रविकांत सिन्हा, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री बालमुकुंद प्रसाद सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित

 थे।


0 Response to "जमुई में हीटवेव को लेकर अलर्ट: डीएम ने बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article