-->
सबका सम्मान–जीवन आसान’ के तहत प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता ने मौके पर तय की जवाबदेही

सबका सम्मान–जीवन आसान’ के तहत प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता ने मौके पर तय की जवाबदेही


राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय–3’ के तहत ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के संकल्प को साकार करने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी के निर्देश पर समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) बालमुकुंद प्रसाद ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। सुनवाई के दौरान 20 से अधिक आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें भूमि विवाद, स्वास्थ्य सेवाएं, विद्युत आपूर्ति, राशन, जीविका और सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामले प्रमुख रहे। अपर समाहर्ता ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई मामलों में उन्होंने मौके पर ही फोन के जरिए संबंधित अधिकारियों से बात कर जवाबदेही तय की और समस्याओं के समाधान के लिए निश्चित समय-सीमा निर्धारित की। जनता दरबार में त्वरित कार्रवाई से फरियादियों में प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ा और समाधान की उम्मीद जगी। इस मौके पर जिला जन शिकायत कोषांग के प्रभारी विनोद प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।



0 Response to "सबका सम्मान–जीवन आसान’ के तहत प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता ने मौके पर तय की जवाबदेही"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article