श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में भव्य समारोह, स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल
Sunday
Comment
बिहार के स्थापना दिवस के अवसर पर जमुई में जिला प्रशासन द्वारा श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी नवीन कुमार (भा.प्र.से.) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पूरे परिसर में बिहार की सांस्कृतिक विरासत और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में सभी जिलेवासियों को बिहार दिवस की शुभकामनाएं देते हुए “उन्नत बिहार और उज्ज्वल बिहार” के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है और सभी नागरिकों को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण रहे। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य, संगीत और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह की जिला पदाधिकारी ने सराहना करते हुए उन्हें बिहार की सांस्कृतिक धरोहर बताया। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया गया, जहां सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिले के कई वरीय अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर बिहार की प्रगति और जमुई के विकास को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

0 Response to "श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में भव्य समारोह, स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल"
Post a Comment