-->
जनता दरबार में सुनी गई आम लोगों की समस्याएँ

जनता दरबार में सुनी गई आम लोगों की समस्याएँ



जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई के तत्वावधान में शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला पदाधिकारी श्री नवीन के निर्देशानुसार प्रभारी जिलाधिकारी श्री सुभाष चन्द्र मंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जनता दरबार के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं को प्रभारी जिलाधिकारी के समक्ष रखा। समस्याओं में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी-सह-अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) श्री बालमुकुंद प्रसाद ने प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त श्री सुभाष चन्द्र मंडल के साथ मिलकर लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि आम जनता को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। जन शिकायत कोषांग के नोडल पदाधिकारी श्री विनोद प्रसाद ने जानकारी दी कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रत्येक शुक्रवार को मध्याह्न 12:00 बजे से समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे निर्धारित समय पर अपनी शिकायतें लेकर उपस्थित हों, ताकि उनका समयबद्ध समाधान किया जा सके। जनता दरबार के आयोजन से आम लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है और उन्हें अपनी समस्याएँ सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है

0 Response to "जनता दरबार में सुनी गई आम लोगों की समस्याएँ"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article