-->
ऊर्जा संरक्षण और दक्षता पर राजगीर में एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

ऊर्जा संरक्षण और दक्षता पर राजगीर में एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न



राजगीर (नालंदा)। अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (ब्रेडा) के सौजन्य से बुधवार को राजगीर स्थित होटल बुद्धा रिट्रीट में ऊर्जा संरक्षण एवं दक्षता पर एक दिवसीय प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगरपालिका मांग पक्ष प्रबंधन योजना के तहत आयोजित हुआ, जिसमें नगर निकायों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों को ऊर्जा बचत के महत्व और इसके प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन श्री शम्स रज़ा, उप-नगर आयुक्त, बिहार शरीफ नगर निगम नालंदा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री अश्विनी कुमार (कार्यपालक पदाधिकारी, परबलपुर नगर पंचायत), श्री दीपक कुमार (कार्यपालक पदाधिकारी, पावापुरी नगर पंचायत), श्रीमती पूजा माला (कार्यपालक पदाधिकारी, इस्लामपुर नगर परिषद), श्री सौरव सुमन (कार्यपालक पदाधिकारी, हरनौत नगर पंचायत), एवं श्री अजीत कुमार (कार्यपालक पदाधिकारी, राजगीर नगर परिषद) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन जितेंद्र व्यास और प्रभाकर झा ने किया। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण से जुड़े कई व्यावहारिक उदाहरण प्रस्तुत किए। प्रशिक्षण में बिजली बचत और उसके फायदे, पानी संरक्षण की तकनीक, ऊर्जा कुशल मोटर और पंपिंग सिस्टम, सौर ऊर्जा का उपयोग, टिकाऊ भवन निर्माण, नगर निकायों में ऊर्जा प्रबंधन और उसकी मॉनिटरिंग जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में 55 से अधिक अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिनिधियों ने ब्रेडा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ऊर्जा बचत के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होंगे।

मुख्य अतिथि श्री शम्स रज़ा ने कहा कि, “ऊर्जा की बचत आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है। नगर निकाय इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं। इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारियों की सोच बदलने और उनके कार्य में सुधार लाने में मददगार साबित होंगे।कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने इस पहल को नियमित अंतराल पर दोहराने की आवश्यकता जताई, ताकि नगरपालिका क्षेत्रों में ऊर्जा का समझदारी से और अधिकतम लाभकारी उपयोग सुनिश्चित हो सके।

0 Response to "ऊर्जा संरक्षण और दक्षता पर राजगीर में एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article