
जल जंगल जमीन की संरक्षण से होगी पर्यावरण संतुलित। सुशांत कुमार
Thursday
Comment
गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण महोत्सव के रूप में मनाया गया। वही पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के सुदूर इलाका लक्ष्मीपुर प्रखंड के अदवारिया ग्राम में सैकड़ों बच्चों और ग्रामीणों के साथ पौधारोपण और क्विज, चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित किया गया सभी प्रतिभागी को एक पौधा देकर पर्यावरण क्षेत्र को बरकार करने की अपील की गई।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा पर्यावरण रैली नुक्कड़ नाटक, अपने गांव को इको गांव बनने की उपाय को भी दिखाया गया। मौके पर उपस्थित मुंगेर वन प्रमंडल के मलयपुर वन क्षेत्र के पदाधिकारी सुशांत कुमार ने बताया कि हम जल, जंगल और जमीन को बचाकर ही पर्यावरण को सुरक्षित कर सकते हैं। हमारे सामने नदी प्रदूषण, वन की कटाई सबसे बड़ी समस्या है। इसे बचाए रखने का संकल्प सभी को लेना चाहिए। मंच के सदस्य मदन कुमार ने बताया कि जलवायु परिवर्तन ने पृथ्वी को खतरे में डाल दिया है। यदि हम अब नहीं चेते तो आगे मौका नहीं मिलेगा।
यदि हम 24 घंटे में 10 मिनट भी पृथ्वी को संरक्षित करने में लगाए तो इसे हरा-भरा बनाया जा सकता है। उस अवसर पर शुभम कुमार,विवेक कुमार, मदन कुमार टिंकू कुमार पासवान गोलू कुमार राकेश कुमार हर्ष कुमार सिंह विशाल कुमार विकास कुमार, पायल कुमारी, पहल एक नई सोच के सदस्य, मुंगेर वन प्रमंडल के वनपाल और वनरक्षी सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्रा एवं ग्रामीण उपस्तिथ थे।
0 Response to "जल जंगल जमीन की संरक्षण से होगी पर्यावरण संतुलित। सुशांत कुमार"
Post a Comment