-->
विश्व पर्यावरण दिवस पर मतदाता जागरूकता हेतु निकाला गया मतदाता जागरूकता मार्च एवं मतदाता वृक्षारोपण   अभियान का किया गया आरंभ।

विश्व पर्यावरण दिवस पर मतदाता जागरूकता हेतु निकाला गया मतदाता जागरूकता मार्च एवं मतदाता वृक्षारोपण अभियान का किया गया आरंभ।





विश्व पर्यावरण दिवस के परिप्रेक्ष्य  में 'vote for earth, vote for Democracy'' के थीम पर स्वीप जागरूकता अभियान हेतु समाहरणालय प्रांगण में पूर्वांहन 6:30 बजे आयोजित मतदाता जागरूकता अभियान को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी जमुई नवीन, पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद, वन प्रमंडल पदाधिकारी तेजस जायसवाल, उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, डीपीआरओ भानु प्रकाश, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोo नजरुल हक सहित वरीय अधिकारियों ने  हरी झंडी दिखाकर रवाना किया साथ ही इस वाकथन में शामिल हुए।

इस अभियान के तहत रैली समाहरणालय परिसर जमुई से प्रारंभ होकर +2 उच्च विद्यालय, जमुई, बैंक मोड़, अतिथि गृह, निबंधन कार्यालय, श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम, मुख्य बाजार महाराजगंज, थाना चौक, डाकघर, पुस्तकालय के रास्ते होते हुए समाहरणालय जमुई के प्रांगण में समाप्त हुई। इस अवसर स्कूली बच्चे, आंगनवाड़ी सहायिका सेविका, आम नागरिक के साथ-साथ जिला स्तरीय एवं पुलिस पदाधिकारी  आदि ने भाग लिए । साथ ही अन्य अन्य गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिलाधिकारी महोदय ने रैली निकालकर लोगों को आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य देने के लिए पर्यावरण की रक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान समाहरणालय परिसर के सामने अवस्थित पार्क में प्रतिकात्मक रूप से वृक्षारोपण/ पौधरोपण भी किया गया। जिससे पर्यावरण और लोकतंत्र दोनों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा और महिला मतदाताओं की भागीदारी, मतदाता पंजीकरण, और निर्वाचन साक्षरता क्लब से जुड़ी गतिविधियां संपूर्ण जिले में आयोजित की जाएंगी।

0 Response to "विश्व पर्यावरण दिवस पर मतदाता जागरूकता हेतु निकाला गया मतदाता जागरूकता मार्च एवं मतदाता वृक्षारोपण अभियान का किया गया आरंभ।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article