.jpg)
होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
Tuesday
Comment
जिले के श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान में चल रही होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का मंगलवार को जिलाधिकारी जमुई श्री नवीन ने अपराहन मैं किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बहाली स्थल पर बने सभी स्टॉलों का भी अवलोकन किया। होमगार्ड बहाली प्रक्रिया के निरीक्षण के पश्चात वहां की व्यवस्था से वे रूबरू होकर संतुष्ट हुए। जिलाधिकारी ने बताया कि 26 मई से प्रारंभ हुई होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित की जा रही है। पुरुष अभ्यर्थियों की बहाली प्रक्रिया 09 जून तक हुआ है, वहीं महिला अभ्यर्थियों की प्रक्रिया 10 जून से 13 जून तक आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, दौड़ एवं अन्य सभी शारीरिक जांचें संबंधित पदाधिकारियों की निगरानी में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने बहाली प्रक्रिया में लगे सभी पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों को सतर्कता बरतने और अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी।
0 Response to "होमगार्ड बहाली प्रक्रिया का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण"
Post a Comment