-->
गबन मामले में पूर्व डीपीओ को बेगूसराय से किया गिरफ्तार

गबन मामले में पूर्व डीपीओ को बेगूसराय से किया गिरफ्तार



टाउन थाने की पुलिस ने शिक्षा विभाग के पूर्व डीपीओ शिवकुमार शर्मा को शिक्षा विभाग में 1.05 करोड़ रुपये के गबन मामले में महीनो से फरार चल रहे थे जिसे गुप्त सूचना के आधार पर बेगूसराय जिले से गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार डीपीओ को सोमवार की देर शाम टाउन थाना लाया गया। जहां थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है। बता दे की शिव कुमार शर्मा पर 12 फर्जी शिक्षकों को वेतन भुगतान करने का आरोप है। इनमें कुछ लोग कभी नियुक्त ही नहीं हुए थे। कुछ सालों से अनुपस्थित थे। इस अवैध भुगतान से सरकारी खजाने को 1 करोड़ 5 लाख 98 हजार 832 रुपए का नुकसान हुआ। 

2024 30 जनवरी को हुआ था शिव कुमार शर्मा पर FIR दर्ज। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने 30 जनवरी 2024 को डीपीओ पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। 5 फरवरी 2024 को जमुई सदर थाना में मामला दर्ज किया गया। शिव कुमार शर्मा 31 जनवरी 2025 को सेवानिवृत्त हो चुके थे। उनकी सेवानिवृत्ति से पहले ही उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग में अभी भी कई ऐसे शिक्षक हैं जो स्कूल नहीं जाते और उनका वेतन चालू है वहीं शिक्षक राजनीति में भी सक्रिय रहते हैं


0 Response to "गबन मामले में पूर्व डीपीओ को बेगूसराय से किया गिरफ्तार"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article