-->
नगर जन संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन , लोगों से दर्ज करवाई अपनी समस्याएं।

नगर जन संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन , लोगों से दर्ज करवाई अपनी समस्याएं।



 बुधवार को जमुई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 17 के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिठलपुर के परिसर में आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम को लेकर नगर क्षेत्रों के विकास हेतु  जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिहार सरकार के मद्य निषेध , उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री रत्नेश सदा ने नगर जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र में नागरिक सहभागिता सुनिश्चित करने और समस्याओं के समाधान हेतु संचालित यह मुहिम अत्यंत ही हितकारी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुनना और समाधान की दिशा में ठोस पहल करना है। सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचे और नगर का हर वार्ड विकास की रौशनी से जगमग हो। उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को इस दिशा में कारगर पहल किए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि अगर किसी स्तर पर समस्याओं के निदान में कठिनाई महसूस हो तब उस स्थिति में मुझसे सीधा संवाद करें।

मैं सहयोग करूंगा। साथी उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी डॉ.गुप्ता के कार्यों की जमकर तारीफ की और उन्हें विकास का पर्याय करार दिया। प्रभारी मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियों और कार्यक्रमों का खूब बखान किया और इसे बिहार के हित में करार दिया। वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद के मुख्य पार्षद मो. हलीम ने मेहमानों के आगमन के लिए आभार जताया। साथ ही जदयू जिलाध्यक्ष सह जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष शैलेंद्र महतों ने कहा कि नगर जन संवाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकासवादी सोच का एक अहम हिस्सा है।

उन्होंने गांव के साथ शहर के विकास के लिए मुख्यमंत्री की नीतियों एवं कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की। वही कार्यक्रम के दौरान डीडीसी सुभाष चंद्र मंडल ,  एसडीएम सौरभ कुमार , उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार , वार्ड पार्षद अशोक कुमार तांती , वार्ड पार्षद प्रतिनिधि त्रिशूलधारी सिंह उर्फ सिंटू , रविन्द्र मिश्रा , सीताराम दुबे , नवीन सिंह , निरंजन सिंह उर्फ पप्पू सिंह , पंकज सिंह , मुकेश सिंह ,  ईश्वरीय मिश्रा , सरिता मिश्रा आदि पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद थे।

    

0 Response to "नगर जन संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन , लोगों से दर्ज करवाई अपनी समस्याएं।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article