-->
पटना से इन शहरों के लिए सीधी विमान सेवा आज से शुरु।

पटना से इन शहरों के लिए सीधी विमान सेवा आज से शुरु।



बिहार के हवाई यात्रियो के लिए बड़ी खुशखबरी है। उन्हें अब देश के इन शहरों के लिए आज से सीधी विमान सेवा मिलना शुरु हो गया है। पटना एयरपोर्ट से आने-जाने वाले विमानों का नया शेड्यूल जारी हो गया है। विमानन कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली, चेन्नई एवं बेंगलुरु के लिए एक-एक नई फ्लाइट शुरू की है। नई समय सारणी में रोजाना 45 जोड़ी विमानों की आवाजाही होगी। पहले इनकी संख्या 43 जोड़ी थी। कोलकाता पटना मार्ग पर एक जोड़ी विमान में कमी आई है।

नए शिड्यूल के मुताबिक, पटना से लिए दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट सुबह 8.30 बजे, जबकि अंतिम उड़ान एयर इंडिया की रात 10.40 बजे है। पटना से 13 शहरों दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, रांची, लखनऊ, बेंगलुरु, अहमदाबाद, चेन्नई, चंडीगढ़, पुणे, गुवाहाटी और भुवनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट है। देवघर, अमृतसर, जयपुर, भोपाल, वाराणसी, प्रयागराज के लिए एक भी सीधी विमान सेवा को शामिल नहीं किया गया है।पिछले महीने तक पटना एयरपोर्ट से रोज 43 जोड़ी विमान आते-जाते थे। एक अप्रैल से इनकी संख्या 45 हो गई है। समय सारणी के अनुसार पटना से सुबह 7.35 से रात 11.35 बजे तक विमानों की आवाजाही निर्धारित है।

सूची के अनुसार 16 घंटे की अवधि में में 45 विमान उतरेंगे और इतने ही विमान उड़ान भरेंगे। पटना से अंतिम उड़ान रात 11.25 बजे मिलेगी।दिल्ली-पटना-दिल्ली के बीच मार्ग पर कुल 13 जोड़ी विमान होंगे। पटना बेंगलुरु के लिए विमान की संख्या 9 जोड़ी हो गई, जबकि चेन्नई के लिए पटना से अब दो जोड़ी विमान होंगे। मुंबई के लिए पूर्ववत चार जोड़ी, हैदराबाद के लिए पांच जोड़ी, कोलकाता के लिए तीन जोड़ी, भुवनेश्वर के लिए दो जोड़ी, जबकि अहमदाबाद, रांची, लखनऊ, गुवाहाटी, पुणे और चंडीगढ़ के लिए एक-एक फ्लाइट है। कोलकाता मार्ग पर एक विमान कम किया गया है।

0 Response to "पटना से इन शहरों के लिए सीधी विमान सेवा आज से शुरु।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article