श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर तेतरिया में विधि विधान के साथ हुई कलश शोभा यात्रा।
Sunday
Comment
दिवाकर कुमार जमुई: सोनो प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढोंढरी के तेतरिया गांव में आगामी 30 मार्च 2025 से आयोजित होने वाली श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से कलश शोभा यात्रा निकला गया। पूजा को लेकर लोगों में खासकर महिला और बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।
और साथ हीं हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब देखने को मिला और 4000 हजार की संख्या में कलश यात्री मौजूद रहे जो कि तेतरिया से चलकर नैयाडीह, पैरा मटिहाना, भरतपुर, खपरिया, के रास्ते लिपटवा वरनार नदी में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर जल भरकर चानन टांड़ के रास्ते डुब्बा, गौरवा मटिहाना, सरधोडीह, पिपराबांक होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर कलश स्थापित किया गया इसमें यजमान रामचन्द्र मंडल और उनकी पत्नी सोनिया देवी और राजकिशोर मंडल और उनकी पत्नी अनरवा देवी के अलावा अन्य सहयोगी इस यज्ञ का अध्यक्ष संजय कुमार मंडल और कोषाध्यक्ष इंद्रदेव मंडल सचिव उमेश यादव उपाध्यक्ष प्रितम मंडल, दिवाकर कुमार, अवधेश कुमार, प्रवीण कुमार, गोविन्द मंडल, के अलावा समस्त ग्रामीण के सहयोग से इस कलश शोभा यात्रा को सफल बनाया गया इस यज्ञ में बृंदावन से चलकर आए हुए कलाकारों के द्वारा रासलीला का कार्यक्रम ओर बृंदावन से चलकर आए हुआ कथावाचिका लाडली खुशबू किशोरी जी के मुखार विंद से कथा श्रवण कराया जाएगा और साथ में 06 अप्रैल ओर 07 अप्रैल को जागरण कार्यक्रम रखा गया है आप तमाम क्षेत्र वासियों को यज्ञ समिति की और से इस यज्ञ में चढ़ बढ़ कर भाग लें और यज्ञ को सफल बनावे।

0 Response to "श्री श्री 108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर तेतरिया में विधि विधान के साथ हुई कलश शोभा यात्रा।"
Post a Comment