-->
जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी लोगों कि समस्याएं।

जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी लोगों कि समस्याएं।



 शुक्रवार को जिला पदाधिकारी जमुई श्रीमती अभिलाषा शर्मा भाoप्रoसेo ने समाहरणालय परिसर, जमुई स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया। मौके पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के सुदूर क्षेत्र से आए दर्जनो फरियादियों ने आवेदन देकर अपनी समस्याओं को बताकर न्याय की गुहार लगाई।जिलाधिकारी महोदया ने मौके पर पीड़ितों की समस्याओं को बारी-बारी से सुनी और हर संभव न्याय का भरोसा दिलाया। तथा कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन भी किया तथा कुछ मामलों को इससे जुड़े विभाग को अग्रसारित कर अबिलम्ब विधि सम्मत कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया। विदित हो कि जिलाधिकारी महोदया प्रत्येक शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित कर लोगों की समस्याओं को सुनते हैं।

जिलाधिकारी महोदया ने जनता दरबार में जन शिकायत से संबंधित सुनवाई के क्रम में भूमि बंटबारे, अतिक्रमण, दाखिल खारिज, रैयति भूमि का निबंधन, अनुग्रह भुगतान, खतियान,  दखल-कब्ज़ा, जमीन की नापी, इंदिरा आवास योजना , विकलांग पेंशन,  विवादित भूमि पर जबरन कार्य, चयन प्रक्रिया, जमाबंदी, सेवान्त लाभ, सामाजिक सुरक्षा से लाभ, श्रम संसाधन से लाभ, स्वच्छता, अनुकम्पा नियुक्ति, राशि-गबन, रास्ता अवरुद्ध, मारपीट, बासगीत पर्चा, पक्की नली गली, आंगनवाड़ी, गैर मजरूआ, बिजली एवं अन्य से सम्बंधित मामले आए। जिलाधिकारी महोदया ने तमाम प्रकरणों को गंभीरता से लिया और प्राप्त शिकायतों पर संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित व प्रभावी कारवाई के लिए दिशा निर्देश दिए।

जिलाधिकारी महोदया ने इस अवसर पर कहा कि जनता को कठिनाइयों से उबारना ही उनका मुख्य  मकसद है। सरकार की राज्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ कमजोर वर्गों को मिले इसके लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। जनता इन योजनाओं का लाभ उठाएं और सरकार की सोच को साकार करने में सहयोग दें। जिलाधिकारी महोदया ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गति देने में शिथिलता और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को निष्ठा के साथ काम करने का निर्देश दिया। मौके पर कई विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

0 Response to "जिलाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी लोगों कि समस्याएं।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article