-->
जमुई की राजनीति में होने वाला है बड़ा खेल। शमशाद आलम

जमुई की राजनीति में होने वाला है बड़ा खेल। शमशाद आलम



रविवार को जमुई में ईद के मौके पर जिले भर में जश्न का माहौल देखने को मिला। सुबह से शहर के ईदगाह में लोगों ने नवाज अदा की, वहीं जमुई के पूर्व प्रत्याशी एवं मुखिया प्रतिनिधि शमशाद आलम ने जमुई प्रखंड के विभिन्न गांवों में डोर टू डोर जा कर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। जागरूक करने के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान शमशाद आलम ने बताया कि पार्टी के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव की सरकार बनी तो माई बहन योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹2500 हर महीना दिया जाएगा। साथ ही स्मार्ट मीटर को उखाड़ फेंका जाएगा जैसे कई योजनाओं के बारे में उन्होंने बताया। बता दे की बीते दिनों शमशाद आलम सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पटना में तेजस्वी यादव एवं अन्य नेताओं के मौजूदगी में राजद की सदस्यता ग्रहण किए थे।

बताया जाता है कि शमशाद आलम पप्पू यादव के काफी नजदीकी रहे हैं जो जमुई विधानसभा का चुनाव लड़े और उसमें 18000 मत प्राप्त किए थे। वही जदयू को छोड़ कर राजद में शामिल हुए। राजद में शामिल होते ही जमुई का राजनीति में अलग सा बदलाव देखने को मिल रहा है, वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जमाल खान, भाई रुस्तम, मुजफ्फर खान, समीम, तनवीर आलम, शाहिद अंसारी के साथ-साथ अन्य लोग मौजूद थे।

0 Response to "जमुई की राजनीति में होने वाला है बड़ा खेल। शमशाद आलम"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article