-->
पूर्वजों के स्मृति को जीवित रखने में पौधारोपण करना आवश्यक है

पूर्वजों के स्मृति को जीवित रखने में पौधारोपण करना आवश्यक है



उक्त अनोखी पहल गिद्धौर के धोबघट वासियों ने स्वर्गीय कृष्णानंद  सिंह के पांचवीं पुण्यतिथि की स्मृति में वृक्षारोपण कर दिवंगत आत्मा को हरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए किया। उच्च विद्यालय, धोबघट परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पुष्पांजलि अर्पित कर विद्यालय के चारों और पौधारोपण कर लोगो को पूर्वजों के स्मृति को हमेशा यादगार बनाए रखने के लिए पौधारोपण करने की अपील की गई। इसके पूर्व साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई के सदस्यों का कारवां अपने लगातार रविवारीय यात्रा के 476वें क्रम में आज श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम परिसर से यात्रा निकाली गई जो सिकरिया गरसण्डा बानपुर होते हुए धोबघट ग्राम पहुंची। जहां ग्रामीणों को अपने  परिवारिक मौके पर प्रकृति संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संदेश दिया गया।


भारतीय जनता पार्टी झारखंड के पंचायती राज प्रदेश संयोजक सुमन सिंह ने अपने पिताजी की स्मृति पर ग्रामीणों के सहयोग से  रबर प्लांट, अमरूद, महोगनी, पीपल, के वृक्ष लगाएं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि पौधों से अधिक स्मृतियों को कौन सहेज सकता है। किसी अपने के दुनिया से जाने के बाद भी सिर पर उनका साया होने का अहसास तो भला वृक्ष ही दे सकता है। सदस्य शैलेश भारद्वाज ने बताया कि पेड़-पौधों का मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। इसलिए मनुष्य को अपने बुजुर्गों और प्रियजनों की याद में कम से कम दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। यह पूर्वजों को इससे बड़ी कोई श्रद्धांजलि नहीं हो सकती कि उनके नाम पर लगाया गया वृक्ष हरा-भरा रहे और शीतल छाया दे।


वन पर्यावरण एवं नदी बचाओ संरक्षण समिति के संयोजक कुणाल सिंह ने कहा कि पूर्वजों के याद में अगर कोई वृक्ष लगाते हैं तो वह हमें आजीवन याद दिलाता रहेगा । पेड़ -पौधों का मनुष्य के जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। इसलिए मनुष्य को वृक्ष लगाना चाहिए जिससे उनका बड़ी श्रद्धांजलि कोई हो नहीं सकती । इस अवसर पर शैलेश भारद्वाज, कुणाल सिंह, सुमन सिंह, सचिराज पद्माकर, सीपू परिहार, विवेक कुमार, हर्ष कुमार सिन्हा, गोलू कुमार,  संदीप कुमार सिंह ,अश्वनी कुमार सिंह ,काजल कुमार सिंह, अमन परिहार, नीरज कुमार सिंह, धनराज कुमार सिंह, सुभाष शाह, बुद्धू मांझी, सिन्नू कुमार, विमलेश कुमार सिंह ,हैप्पी कुमार  सिंह ,राजेश कुमार सिंह, प्रियव्रत कुमार ,रणवीर कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

0 Response to "पूर्वजों के स्मृति को जीवित रखने में पौधारोपण करना आवश्यक है"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article