मनरेगा की कार्य एक बार फिर सवालों के घेरे में
बुधवार को जमुई समाहरणालय स्थित लोकपाल के पास लिखित आवेदन देते हुए मनरेगा में हो रहे घोटाले की जांच करने के संबंध में वार्ड ने दिया आवेदन। बीते दिनों जमुई जिले के खैरा प्रखंड अंतर्गत अमारी पंचायत में मनरेगा के द्वारा पोखर में धान उगाने की मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि मनरेगा का नया कारनामा सामने आ गया। बता दे जमुई जिले के सिकंन्दरा प्रखंड अंतर्गत भुल्लो पंचायत का है।
जहां JCB लगाकर पोखर का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था जिसका वार्ड नंबर 10 के वार्ड सदस्य सुमा देवी के द्वारा वीडियो बनवाकर लोकपाल पदाधिकारी एवं po सिकंन्दरा को व्हाट्सएप एवं लिखित आवेदन देते हुए योजना की जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया गया है। बता दे की आवेदन में भुल्लों के लछुआड़ में पहले से निर्मित चेकडैम के पुराने दिवाल स्टीमेट के विपरीत एवं दूसरी चेकडेम जिला परिषद द्वारा कराया गया। चेकडेम को कागज पर पंचायत समिति अपना कार्य कर पैसे हड़प रहे है जो NMMS में फोटो अपलोड है। यही हाल आहर एवं पइन की है।
1 लछुआड़ रानी पोखर आहर में चेकडैम निर्माण। Work code-0550009/WC/20674696 (Ongoing)
स्टीमीट- 957000 (नौ लाख सन्तावन हबार) ये जिला परिषद फंड से हो रहा है लेकिन पंचायत समिति इसे अपना योजना बताकर पैसा हड़प रहे है। जो NMMS पर अपलोड है। 2 लछुआड़ पूरवारी आहर में चेकडैम निर्माण। Work code-0550009/WC/20674698 (Ongoing) स्टीमीट- 965000 (नी लाख पैसठ हजार) ये पहले से निर्मित चेकडैम है। इस पर प्लास्टर करके पैसा निकला गया है।
3 लघुआड़ तरवन्ना आहर।Work code-0550009006/WC/20607702
स्टीमेट- 489000 (चार लाख नवासी हजार) पैसा निकल गया। ग्राम पंचायत से छः माह पूर्व। ये आहर सबलबीघा पंचायत में है जिसका प्रमाण नीचे है लेकिन पहले पैसा भुल्लो से निकला गया और अभी इसी आहर को सबलबीघा पंचायत से निकाला जा रहा है।
4 सबलबीघा तरवनमा आहर की खुदाई कार्य Work code- 0550009007/ WC/20631867 (Ongoing Sabalbigha) स्टीमेट- 476000 (चार लाख छिहत्तर हजार)
5 लछुआड़ में छिलका आहर की खुदाई कार्य। Work code- 0550009006/WC/20698769 स्टीमीट- 477000 (चार लाख सतहतर हजार) ग्राम पंचायत से पैसा निकल रहा है। यही योजना
6 लघुआड़ छोटकी रानी पोखर से सोना चिमनी तक आहर की खुदाई कार्य। Work code- 0550009006/ WC/20503335 स्टीमीट- 454000 (चार लाख चौवन हजार) ये दोंनो योजना एक ही है।
7 धनिमातरी में पूरवी पोखर की जीर्णोधार। Work code- 0550009 / WC/20698755 स्टीमीट- 961000 (नौ लाख एकसठ हजार)
8. धनिमातरी में पोखर की खुदाई। Work code- 0550009006 /WC/20479464 स्टीमीट- 923000 (नौ लाख तेइस हजार)
ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी खेल एक कमी नहीं कर सकता है इस खेल में मनरेगा के रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, कार्यक्रम पदाधिकारी, मुखिया एवं बिचौलिए की मिलीभगत से किए जाने का मामला सामने आ रहा है। बता दे कि मनरेगा से योजना को स्वीकृति कब मिली और उसका इकरारनामा कब हुआ, इसकी जानकारी नहीं दे पा रहे है अभी तक। आपको बताते हैं कि मनरेगा में कार्य की राशि सीधे मजदूरों के खाते में जाती है। उसके बावजूद भी मजदूरों के खाते से राशि निकासी के लिए बिचौलियों द्वारा निकासी पर्ची पर हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान पहले ही ले लिया जाता है। भंडाफोड़ के बाद प्रखंड के लोग आस में बैठे हैं कि डीडीसी या जिलाधिकारी की ओर से इस मामले में क्या कार्रवाई होती है या ठंडा बस्ती में दब जाएगी यह समय बताएगा। वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा के द्वारा पोखर का निर्माण करवाया गया है जो पेपर पर ही सिमट के रह गया है और पैसा की निकासी भी हो गई है। मनरेगा में गड़बड़ी का यह पहला मामला नहीं है।






0 Response to "मनरेगा की कार्य एक बार फिर सवालों के घेरे में "
Post a Comment