-->
बलिया में शबे बरात त्यौहार सुरक्षा की कमान बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने पंहुच कर खुद संभाल रखी थी।

बलिया में शबे बरात त्यौहार सुरक्षा की कमान बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने पंहुच कर खुद संभाल रखी थी।


बलिया( बेगूसराय )फ़रोग़ उर रहमान ।


बलिया में शबे बरात का त्यौहार शांतिपूर्ण वातावरण में बीती रात में इबादत और नमाज के साथ संपन्न हो गया। शबे बरात त्यौहार को लेकर बलिया में जिला एसपी मनीष कुमार ने पहुंचकर खुद से त्यौहार मना रहे लोगों  का जायजा लिया और सुरक्षा कमान अपने हाथों में ही संभाल रखा था। बीती रात में लगभग 9:00 बजे बेगूसराय एसपी मनीष कुमार बलिया पहुंचकर बलिया बाजार ,पटेल चौक,लखमिनिया स्टेशन रोड, सती चौरा, लखमिनिया बाजार आदि स्थानों पर पहुंचकर खुद से पर्व त्यौहार मना रहे लोगों से भेंट की और शांति से पर्व मनाने का अनुरोध किया। 


शबे बरात मना रहे  लोगों की शांति व्यवस्था को देखकर भी काफी संतुष्ट दिख रहे थे। वही प्रशिकछु आईपीएस सह बलिया थाना अध्यक्ष साक्षी कुमारी, बलिया एसडीओ रोहित कुमार, डीएसपी नेहा कुमारी, वर्तमान थाना अध्यक्ष रामकुमार सिंह  के साथ निरीक्षण कर रहे थे। शबे बरात के अवसर पर मुस्लिम भाइयों ने बीती रात में मस्जिद में नमाज अदा की, इबादत की और अपने पूर्वजों के कब्र पर कब्रिस्तान में जाकर   अपने एवं पूर्वजों के गुनाहों की माफी की तथा अमन चैन शांति की दुआ लोगों ने की। शबे बारात को लेकर नगर क्षेत्र के अंतर्गत बलिया के मीरशीकार टोला, पटेल चौक,लखमिनिया स्टेशन रोड, मामू भांजा दरगाह, बलिया बाजार हाई स्कूल, लखमिनिया बाजार नई मस्जिद चौक, मिरदः टोली बलवाही चौक ,बड़ी बलिया तकिया बाजार अनेक स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी की ड्यूटी  लगाई गई थी। इसके अलावा बलिया एसडीओ रोहित कुमार, डीएसपी नेहा कुमारी, बलिया नगर परिषद के कार्यपालक  पदाधिकारी सुजीत कुमार ,सीओ रवि कुमार, आईपीएस प्रशिक्षण साक्षी कुमारी,पूर्व थाना अध्यक्ष रामकुमार सिंह पुलिस पदाधिकारी लगातार पूरी रात क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।

0 Response to "बलिया में शबे बरात त्यौहार सुरक्षा की कमान बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने पंहुच कर खुद संभाल रखी थी।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article