-->
विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह पटना से जमुई आने के दौरान ढोल बाजे के साथ किया गया भव्य स्वागत।

विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह पटना से जमुई आने के दौरान ढोल बाजे के साथ किया गया भव्य स्वागत।



तीसरी बार राज्य मंत्री परिषद में शामिल होने के बाद शनिवार को मंत्री सुमित कुमार सिंह अपने गृह जिला जमुई आगमन पर जगह-जगह पर लोगों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।बही नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 15 स्थित लगमा गांव के पास सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद होकर ढोल नगाड़े के साथ मंत्री सुमित कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया जिसका नेतृत्व जमुई के जाने-माने सक्स एवं समाजसेवी अमरेंद्र सिंह उर्फ खोखन सिंह के नेतृत्व में समस्त लगमा गांव मौजूद होकर सुमित सिंह का स्वागत माला पहना कर एवं सुमित सिंह जिंदा बाद नरेंद्र सिंह अमर रहे किनारे से किया गया।

वही जमुई के अलावा सिकंदरा में भी कुशवाहा भवन में जदयू हलसी प्रखंड अध्यक्ष सह कुशवाहा कल्याण समिति सिकन्दरा के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी के नेतृत्व में कुशवाहा भवन जमुई रोड़ के पास गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मंत्री सुमित कुमार सिंह कुशवाहा भवन में रुके वही भवन का निरीक्षण किए ।मौके पर कुशवाहा कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ मुन्नी एवं जदयू जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो के द्वारा अंग वस्त्र एवं फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। 

वही मंत्री सुमित कुमार सिंह ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा आप सबों के इस असीम स्नेह और आशीर्वाद के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद। आपके द्वारा और राज्य की जनता के प्रति मिली जिम्मेवारी का निर्वहन हम पूरी निष्ठा के साथ करते रहेंगे। 

0 Response to "विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह पटना से जमुई आने के दौरान ढोल बाजे के साथ किया गया भव्य स्वागत।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article