-->
राहुल अखिलेश संदेश रथ का हुआ स्वागत।।

राहुल अखिलेश संदेश रथ का हुआ स्वागत।।



अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के तत्वधान में निकला राहुल अखिलेश संदेश रथ शुक्रवार की शाम जमुई की सीमा में प्रवेश किया। रविवार की शाम यह संदेश रथ कांग्रेस चली गांव की ओर के नारे के साथ मुंगेर जिला में प्रवेश करेगा। इसके पहले शुक्रवार की शाम और शनिवार को जिले के विभिन्न भूमिहार गांवों में पहुंचकर लोगों को सावधान किया गया। अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के युवा अध्यक्ष प्रो डा शशी भूषण पांडे ने बताया कि जमुई जिला में आढ़ा के रास्ते कैयार, कुमार, अकौनी, कर्मा, कैथवारा, चांचो, केंदुआ टिहिया सहित विभिन्न गांवों में रथ यात्रा भ्रमण किया। 26 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा अखिलेश प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रथ यात्रा को रवाना कियाथा।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मनोज शर्मा ने कहा कि यह रथ यात्रा आठ मार्च 2024 तक पूरे बिहार में ब्रह्मर्षि समाज के गांव में जाकर भाजपा के झांसे में ना आने, कांग्रेस का साथ देने और डा अखिलेश प्रसाद सिंह के हाथों को मजबूत करने की अपील करेगा। साथ ही यह भी दावा किया कि आगे भी ब्रह्मर्षि समाज के सर्वमान्य नेता श्री बाबू के बाद अखिलेश प्रसाद सिंह ही होंगे। ब्रह्मर्षि समाज के लोग अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एकजुट हो रहे हैं। 23 वर्ष से श्री बाबू की जयंती पटना में भव्य समारोह के साथ मनाने का श्रेय अखिलेश सिंह को है। इस मौके पर भाजपा के अक्षत और कार्ड बांटने के बहकावे में ना आने की अपील की गई है। इस दौरान कांग्रेस आश्रम में नेताओं के साथ युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष परशुराम तांती, मिंटू कुमार,डा शैलेंद्र,मुकेश तांती, देवेंद्र सिंह,राजेंद्र यादव, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

0 Response to "राहुल अखिलेश संदेश रथ का हुआ स्वागत।।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article