
राष्ट्रपति द्वारा किशान अर्जुन मंडल को सम्मानित होने के बाद साइकिल यात्रा एक विचार मंच के सदस्यों के द्वारा सम्मान किया गया
Tuesday
Comment
राष्ट्रपति द्वारा प्लांट जीनोम सेवियर फार्मर्स अवार्ड से सम्मानित किसान अर्जुन मंडल को बधाई देने के लिए साइकिल यात्रा एक विचार, जमुई 10 सदस्यों द्वारा लक्ष्मीपुर प्रखंड के चिनवेरिया ग्राम पहुंच कर बधाई दिया गया। मंच की ओर से आभार पत्र, मेमोंटो, अंग वस्त्र और पौधा देकर अपनी ओर से शुभ कामना दी गई पर्यावरण क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर अर्जुन मंडल द्वारा अपने आवास में बनाए गए आरोग्य वाटिका में लगे 250 से भी अधिक औषधीय पौधा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया। अर्जुन मंडल द्वारा बताया गया कि पौधा की आवश्यकता को हम लोग अपने जीवन को सुरक्षित तक ही सीमित रखते आ रहे हैं परंतु यह हमारे आजीविका को और बेहतर बनाया जा सकता है अपने बागान के एक नींबू का पौधे को उदाहरण के तौर पर दिखाते हुए उन्होंने सदस्यो को बताया कि एक नींबू के पौधे से हम लोग नींबू का लाभ प्राप्त करना जानते है परंतु उसी नींबू पेड़ के एक डाली से कई पौधा विकसित कर कम से कम एक हजार प्रति साल आमदनी प्राप्त कर सकते है।
0 Response to "राष्ट्रपति द्वारा किशान अर्जुन मंडल को सम्मानित होने के बाद साइकिल यात्रा एक विचार मंच के सदस्यों के द्वारा सम्मान किया गया"
Post a Comment