-->
ओवरलोडिंग व नो एंट्री के खिलाफ चला अभियान

ओवरलोडिंग व नो एंट्री के खिलाफ चला अभियान



मंगलवार की शाम जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग में नो एंट्री का पालन नहीं करने वाले वाहन पर जुर्माना लगाया गया। जिसमें दर्जनों वाहन को स्टेडियम के अंदर रखा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में किसी की पैरवी नहीं सुनी जाएगी।जिले में नो एंट्री व ओवरलोडिंग को रोकने के लिए डीटीओ मो इरफान आलम व एमभीआई संजय कुमार, मोबाइल दरोगा कौशलेद्र कुमार ने अभियान चलाकर छापामारी किया। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान लगातार चलती रहेगी। उन्होंने कहा कि कई दिनों से सूचना मिल रही थी नो एंट्री का पालन नहीं हो रहा है। वहीं वाहन मालिक सरकारी नियमों को उल्लंघन करते हुए लगातार ओवरलोडिंग चला रहे हैं। उन्होंने खदान मालिक से भी कहा है कि जिनकी खदान से ओवरलोडिंग वाहन की चालान मिलेगी उन पर ही कार्रवाई की जाएगी। 


0 Response to "ओवरलोडिंग व नो एंट्री के खिलाफ चला अभियान"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article