
विजन बिहार एजेंडा 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Tuesday
Comment
मंगलवार को जमुई शहर के बोधवन तालाब इलाके में स्थित महावीर वाटिका में आयोजित विजन बिहार एजेंडा 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने किया।उन्होंने कहा कि जब- जब सत्ता हिलती है तब तब बिहार में गिनती होती है। उन्होंने कहा कि बिहारी आगे तो तो बिहार पीछे क्यों।
बिहारी ऐसा है कि पंजाब, दिल्ली गुजरात की सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा करता है, लेकिन अपने यहां ऐसी सरकार नहीं बना पाए। कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद राजीव प्रताप रूडी को चांदी का मुकुट, तलवार एवं साल देकर जमुई वासियों ने जोर दार तरीके से स्वागत किया। विभा बिहार कार्यक्रम में मुखिया जमादार सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भास्कर सिंह, रंजीत सिंह सहित दर्जनभर बुद्धिजीवियों ने अपनी अपनी बात रखी। मौके पर शंकर आजाद बलिराम सिंह गोपाल सिंह राकेश सिंह समरेंद्र बहादुर सिंह शेखर सिंह विकास प्रसाद सिंह, कुणाल सिंह सिंटू सिंह राजेश ठाकुर पप्पू सिंह पंचानन बाजपेई बृजनंदन सिंह, साधना सिंह अंजू आर्य शिव शंकर सहित जमुई के दर्जनों बुद्धिजीवि व सांसद के प्रशंसक और समर्थक मौजूद थे।
0 Response to "विजन बिहार एजेंडा 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया"
Post a Comment