-->
जंगल मैं लक्ष्मीपुर पुलिस ने एक शव को किया बरामद

जंगल मैं लक्ष्मीपुर पुलिस ने एक शव को किया बरामद



जिले के सीमावर्ती क्षेत्र के पचेसरी जंगल से एक शव बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार तीनों पशु व्यवसाय बताए जाते हैं।जो खस्सी खरीद कर मुंगेर लौट रहे थे।तभी अपराधियों ने लूटपाट की और गोली मारकर एक की हत्या कर दी। वही दो अन्य लापता पशु व्यापारी को पुलिस घने जंगलों में ढूंढ रही है। मृतक की पहचान आमिर शेख के रूप में हुए है। जो मुंगेर जिले के गाजीपुर का रहने वाला बताया जाता है। वही औरंगजेब मुंगेर का और मनोज कुमार बांका बेलहर थाना क्षेत्र के बगघसावा इलाके का बताया जाता है।

औरंगजेब और मनोज अभी लापता बताया जाता है।जिसे जमुई पुलिस घने जंगलों में ढूंढ रही है। लूटपाट के दौरान एक व्यवसाई को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। हत्या की घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के ठाडी पचासी इलाके का बताया जाता है।घटनास्थल पर जमुई एसडीपीओ डॉक्टर राकेश कुमार,लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष के अलावे कई पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल मौजूद है।

0 Response to "जंगल मैं लक्ष्मीपुर पुलिस ने एक शव को किया बरामद "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article