
असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़ा महात्मा गांधी की प्रतिमा।
Sunday
Comment
शनिवार रात की जमुई जिले के झाझा प्रखण्ड स्थित गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात तत्वों के द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़ दिया । वही सुबह स्थानीय लोगों ने गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित देखकर इस घटना की सूचना झाझा थाना पुलिस को दी। झाझा थाना पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। जिससे घटना की पूरी छानबीन की जा सके।वहीं टूटी हुई प्रतिमा को मिस्त्री के द्वारा जोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है। महात्मा गांधी प्रतिमा का बांया हाथ टूट गया है। वही स्थानीय लोगो ने बताया कि किसी बड़े वाहन से गांधी की प्रतिमा की टक्कर हो जाने से क्षतिग्रस्त हुआ है। बताते चलें कि इसके पूर्व भी गांधी प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया था।
0 Response to "असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़ा महात्मा गांधी की प्रतिमा। "
Post a Comment