
फूल मालाओं से कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद का स्वागत
Thursday
Comment
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह का जमुई पहुंचने पर पार्टी जनों ने उनका स्वागत फूल मालो से किया। डॉ सिंह का काफिला बांका जाने के दौरान जैसे ही जमुई शहर स्थित कचहरी चौक पहुंचा , पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल , पूर्व विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी , वरिष्ठ कांग्रेसी ई आई पी गुप्ता , राजेंद्र प्रसाद सिंह , झुंन्ना सिंह आदि सैंकड़ों समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष को फूलमाला और गाजे - बाजे से उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने अल्प ठहराव के क्रम में मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार के बांका जिला अंतर्गत मंदार पर्वत से अगामी 05 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का आरंभ हो रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भारत जोड़ो यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। उन्होंने बांका यात्रा को इसी कड़ी में शामिल करते हुए कहा कि वे वहां इससे सम्बंधित चीजों का बारीकियों से जायजा लेंगे और पार्टीजनों को ऊर्जान्वित करेंगे। उन्होंने देश की भलाई के लिए भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस यात्रा में शामिल होकर अपनी निष्ठा का परिचय दें।
0 Response to "फूल मालाओं से कांग्रेस के अध्यक्ष व सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद का स्वागत"
Post a Comment