-->
झाझा थाना प्रभारी के विरोध में सभी राजनीतिक दल उत्तरे सड़क पर

झाझा थाना प्रभारी के विरोध में सभी राजनीतिक दल उत्तरे सड़क पर


झाझा थाना प्रभारी को हटाए जाने की मांग

जमुई। आकाश राज

जमुई जिले के झाझा थाना के थाना प्रभारी की मनमानी चरम पर है। झाझा थाना के आम लोग इनकी मनमानी रवैया से त्रस्त है। जब जिसको चाहे बेइज्जत करने में कोई कोताही नहीं बरतते। वर्दी की पावर व घमंड इन्हें दिन रात सताती हैं। बताते चलें कि जमुई सदर थाना के प्रभारी के समय नगर परिषद 14 के नारडीह के पास एक मजदूर की वाहन की ठोकर से मौत हो गई थी उस घटना में राजेश शरण देर से आए और पब्लिकों को समझाने बुझाने की वजाय अपनी सर्विस रिवाल्वर ही पब्लिक पर तान दिए। बाद में लोगों द्वारा मामला किसी तरह ठंडाया गया। झाझा थाना क्षेत्र में भी इनकी ठसक कम नहीं है। थानेदार राजेश शरण की मनमानी रवैया से तंग आकर सभी पार्टी के लोग इनके विरोध में बिगुल फूंक दिया है। झाझा थाना प्रभारी राजेश शरण कि मनमाने और बर्बरता पूर्ण रवैया द्वारा भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सुरेंद्र यादव के पुत्र नवीन प्रकाश को मोटरसाइकिल चेकिंग के दौरान चालान की रसीद मांगे जाने पर झूठे मुकदमे में जेल भेज दिए। इस घटना के विरोध में कई संगठनों का आंदोलन जारी है। थाना प्रभारी को हटाए जाने की मांग जोरों पर है।इसी क्रम में मंगलवार को झाझा के सर्वदलीय संगठन द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। झाझा दुर्गा मंदिर से लेकर स्टेशन चौक तक सभी ने भ्रमण किया और ऐसे भ्रष्ट अफसर पर कर्रवाई करते हुए बर्खास्त करने की मांग की। विधानसभा पूर्व प्रत्याशी विनोद यादव, उदय शंकर झा, राजद पुर्व प्रत्याशी राजेंद्र यादव, राजद नेता कामदेव यादव, जेपी सेनानी लक्ष्मण झा भाजपा वरिष्ठ नेता कृष्णनंदन सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि ने राकेश सिंह, भाजपा आईटी सेल प्रभारी सह नमो नमो प्रदेश अध्यक्ष सिंटू कुमार राज, भाजपा नगर अध्यक्ष सुरज सिंह, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष राजेश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सतनारायण पूरी, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव पासवान,भाजपा नेता सह नमो नमो प्रदेश मंत्री प्रशांत सुलतानिय भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरेश यादव युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी विकाश आर्य,बहुजन समाज पार्टी वरिष्ठ नेता राजू यादव, समाजसेवी सूर्या वत्स ,आशोक साव, दिनेश साव,एवं सहित अधिक संख्या सर्वदलीय संगठन लोग उपस्थित थे।

0 Response to "झाझा थाना प्रभारी के विरोध में सभी राजनीतिक दल उत्तरे सड़क पर"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article