-->
बाबू टोला के लोग सांप के आतंक से परेशान

बाबू टोला के लोग सांप के आतंक से परेशान

बाबू टोला के लोग सांप के आतंक से परेशान

जमुई । आकाश राज

जमुई नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 सांप के आतंक से वार्ड वासी परेशान हैं । गंदगी और जलजमाव अधिक होने के कारण वार्ड के लोगों को जीना दुश्वार हो गया है लोग रात में अपने घर में ही डर रहे हैं। क्योंकि कहीं सांप बिच्छू ना निकल जाए। शहर में सर्पदंश की घटना बढ़ती जा रही है। नगर परिषद के 30 वार्ड में करीब 20 वार्ड में जलजमाव व बदबूदार गंदगी से लोग परेशान हैं। वार्ड नंबर 12 महिसोड़ी बाबू टोला के किशन देव सिंह के मकान के पास एक विशेले गेहुमन तीन फीट और एक करीब 8 फीट का धामन एक सप्ताह से परेशान कर रहा था। यस आप इतना आतंक मचाए हुए था कि लोग घर से निकलना भी दुश्वार हो गया था। हर समय दहशत में लोग जी रहा था। किशन देव सिंह ने सपेरे को बुलाया और सोमवार को सपेरे ने दोनों सांप को पकड़कर अपने साथ ले गया। तब जाकर किशन देव सिंह के परिवार सहित मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस लिया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में जलजमाव कई एकड़ में है। साथ ही गंदगी की अंबार लगी हुई है जिसके कारण सांप बिच्छू और अन्य तरह की विषैले कीटाणु बराबर अटैक करते हैं। लोग किसी तरह जान बचाकर रह रहे हैं। इस जलजमाव और गंदगी पर नगर परिषद का अभी तक ध्यान नहीं गया है। कई बार बाबू टोला के लोगों ने नगर परिषद के पास लिखित व मौखिक शिकायत भी किया लेकिन नगर परिषद के अधिकारी से कर्मी तक इस काम पर ध्यान देना वाजिब नहीं समझे हैं। नगर परिषद के लगभग अधिक वार्ड में पानी और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जबकि नगर परिषद सफाई के नाम पर लाखों पर खर्च किया जाता है। उसके बाद भी सरजमी कुछ और बता रहा है। लोगों ने बताया कि नाली की सफाई सही ढंग से नहीं होती और नाले में कई विषैले सांप हैं और रात को इधर-उधर घूमते हैं । साथ ही जटिल जंगल नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 बाबू टोला में काफी है। उससे भी परेशानी हो रही है। सांप के कारण बाबू टोला के लोग काफी दहशत में आजकल जी रहे हैं




                                                 

दुलारी देवी बनी निर्विरोध जिला परिषद

जमुई आकाश राज

जमुई के इतिहास में पहली बार जिला परिषद में निर्विरोध दुलारी देवी का होना एक इतिहास बन चुकी है। दुलारी देवी पहले भी जिला परिषद रह चुकी है। जमुई ज‍िले के जिला परिषद क्षेत्र संख्या छह सिकंदरा पूर्वी से दुलारी देवी निर्विरोध निर्वाचित हो गई। सोमवार को नामांकन वापसी का अंत‍िम द‍िन था। दुलारी देवी को छोड़कर इस पद के लि‍ए नामांकन क‍िए सभी प्रत्‍याश‍ियों ने अपना पर्चा वापस ले ल‍िया है। इस कारण दुलारी देवी के निर्विरोध निर्वाचित हुई। जानकारी के अनुसार, सिकंदरा पूर्वी जिला परिषद क्षेत्र संख्या छह से दुलारी देवी का निर्विरोध हो गया है। सोमवार को नाम वापसी के दिन पति गुड्डू यादव सहित पांच अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पर्चा वापस लिए जाने के बाद यह संयोग बना है। यह राजनीतिक घटनाक्रम जमुई के इतिहास में संभवत पहली बार हुआ है। अब चेयरमैन की कुर्सी पर दुलारी की दावेदारी मजबूत हो गई है। इसके पहले भी दोनों बार चेयरमैन के लिए गुड्डू ने कोशिश किया था लेकिन जिले के बड़े-बड़े नेताओं ने गुड्डू के यहां जाकर उसे मनाया। गुड्डू ने भी नेताओं की बात को रख लिया और चेयरमैन का पद छोड़ दिया। राजनीतिक तिकड़म के आगे उसे यह उपलब्धि हाथ नहीं लगी थी।



                                     

0 Response to "बाबू टोला के लोग सांप के आतंक से परेशान"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article