-->
पूर्व मुख्यमंत्री  स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह का पुण्यतिथि मनी

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह का पुण्यतिथि मनी

पूर्व मुख्यमंत्री  स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह का पुण्यतिथि मनी

जमुई। आकाश राज
गुरुवार  को पूर्व मुख्यमंत्री  स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह का पुण्यतिथि जमुई जिला कांग्रेस  कमिटी के द्वारा मनाया गया। उनके समाधि स्थल अंजान नदी के तट पर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि दी गई । उनके आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना किया गया । पुष्प अर्पित करते जमुई जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा चंद्रशेखर बाबू महान ईमानदार, समाजसेवी  और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे । चंद्रशेखर बाबू जमुई का नाम बिहार के साथ साथ पूरा देश में रोशन किए थे। आज उनका जरूरत है उनको नहीं रहने से हम लोगों को जिला कांग्रेस को जमुई को बहुत कमी महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके बताए गए मार्ग पर चलें तभी जमुई का विकास होगा।  जनता का विकास होगा। गरीब का विकास होगा । किसान का विकास होगा। पुष्प अर्पित करने में करने वालों में जमुई जिला कांग्रेस के महिला कांग्रेस के अध्यक्ष वार्ड कमिश्नर देवी, जिला परिषद के पूर्व प्रत्याशी बावली सिंह, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, नितेश,  सुकुल ,  प्रदेश के  प्रतिनिधि राजीव  कुमार सिंह,  कुमार गंधर्व,  दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, किसान सेल के प्रभारी अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह,  जिला कांग्रेस के महासचिव जयदेव सिंह आदि नेताओं के साथ  हमारे सम्मानित लोजपा के जिला अध्यक्ष रुबेन सिंह आदि सभी लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया।  उनके आत्मा की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना किया ।

0 Response to "पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर सिंह का पुण्यतिथि मनी"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article