
कांग्रेस ने दिया सांकेतिक धरना
Tuesday
Comment
कांग्रेस ने दिया सांकेतिक धरना
जमुई । आकाश राजमंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में सांकेतिक धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह कर रहे थे । उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉक्टर समीर सिंह के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कांग्रेस और महिला कंग्रेस की ओर से सोशल डीसटेंस का पालन करते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया गया। सांकेतिक धरना के माध्यम से सरकार और जिला प्रशासन से मांग किया गया है की वर्णित संसाधनों से या पैदल बिहार वापस आ रहे प्रवासी भाइयों को मृत्यु हुई है उनकी सूची सरकार प्रदेश कांग्रेस को दे। सूची के आधार पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मृतकों के परिजनों को यथासंभव सहायता करेगी। मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा दे। सरकार उन्हें परिवार में आशीष किसी एक को सरकारी नौकरी प्रदान करें। सभी प्रवासी श्रमिक बंधुओं को सुरक्षित एवं शीघ्र वापस उसे घर लाएं। उनके एवं उनके परिवार की खाने-पीने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। धरना कार्यक्रम में जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष सह वार्ड कमिश्नर देवी कुमारी, जिला दलित प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, महासचिव निवास सिंह, परमेश्वरी सिंह, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार पांडे, अनिल सिंह, चिंता देवी, प्रमिला देवी , रामदेव राम, ब्रह्मदेव पासवान, नन्हू जी, प्रकाश, कैलाश दास, मोहम्मद शहंशाह, मोहम्मद फैजल, कुमार गंधर्व, अशोक दास, राजेन्द्र सिंह, उदय शंकर, झाझा जिला परिषद के पूर्व प्रत्याशी बबली सिंह, सुनील सिंह, प्रवक्ता सुधा सिन्हा, रामाश्रय सिंह, धीरेंद्र सिंह, जयदेव सिंह, भासो यादव, उमाकांत मिस्र, कृष्णा कुमार, मोहम्मद फरीद, समीर अंसारी आदि उपस्थित थे।
0 Response to "कांग्रेस ने दिया सांकेतिक धरना "
Post a Comment