
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत के लिए गर्व की बात : निर्मल
Sunday
Comment
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत के लिए गर्व की बात : निर्मल
जमुई। आकाश राजभाजपा के वरिष्ठ नेता निर्मल कुमार सिंह की अध्यक्षता में नागेश्वर हाउस जमुई में पतंजलि योग समिति जमुई के सह प्रभारी योग गुरु राजेंद्र कुमार पांडे के दिशा निर्देशन में लोगों ने योग का अभ्यास किया। योग गुरु ने लोगों को अनुलोम-विलोम, कपालभारती, भ्रामरी प्राणायाम, भस्त्रिका प्राणायाम एवं कई महत्वपूर्ण योग का अभ्यास करवाया। राजेंद्र पांडे ने बताया कि हमें 15 से 20 मिनट का समय निकालकर प्रतिदिन योग का अभ्यास करना चाहिए, योग हमें स्वस्थ एवं निरोग रखने में काफी लाभदायक है। योगाभ्यास के उपरांत भाजपा नेता निर्मल सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हम भारतवासियों के लिए बड़े गर्व की बात है क्योंकि प्राचीन काल में हमारे ऋषि-मुनियों ने अपने आप को स्वस्थ एवं निरोग रखने के लिए जिस योग विद्या का आविष्कार किया था आज उसी योग विद्या को विश्व के लोग स्वस्थ एवं निरोग रहने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना कर अपने देश के लोगों को योग का अनुशासन एवं अभ्यास करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग हमारे आचार विचार एवं डिप्रेशन को भी नियंत्रित करने में सहायक होता है। इस अवसर पर कुमार यादवेंद्र सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, धनंजय चंद्रवंशी, गौरव कुमार, निखिल सिंह, विक्की पांडे, भावेश सिन्हा, हर्ष कुमार एवं अन्य लोगों ने योगाभ्यास किया।
0 Response to "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत के लिए गर्व की बात : निर्मल "
Post a Comment