
बच्चे के झगड़े में पांच लोग जख्मी, दो की हालत नाजुक
Sunday
Comment
बच्चे के झगड़े में पांच लोग जख्मी, दो की हालत नाजुक
जमुई। आकाश राजबरहट थाना क्षेत्र के बिसनपुर गांव में बच्चों के बीच झगड़े को लेकर शुक्रवार की रात्रि एक ही परिवार के पांच लोगों को पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में सूमा देवी, कांति देवी, अनिल यादव, मनोज यादव और सुनील यादव शामिल हैं। घायलों ने बताया कि खेलने के दौरान बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर महिलाओं के बीच झगड़ा होने लगा। इसी दौरान जितेंद्र यादव तेज धार हथियार लेकर आया और घर में घुस कर महिलाओं के साथ मारपीट करने लगा। जिसे देख जब सभी लोग छुड़ाने दौड़े तो जितेंद्र यादव के साथ नरेश यादव, दिनेश यादव, गुड़िया देवी के साथ कुछ अज्ञात लोगों द्वारा सभी लोगों को पीटकर जख्मी कर दिया। ग्रामीणों के बीच- बचाव के बाद झगड़े को छुड़ाया जा सका। इधर घायलों द्वारा टाउन थाना में सभी आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
0 Response to "बच्चे के झगड़े में पांच लोग जख्मी, दो की हालत नाजुक"
Post a Comment