
फागुन उत्सव पर निकली शोभा यात्रा पूरे शहर का हुआ भ्रमण
Friday
Comment
फागुन उत्सव पर निकली शोभा यात्रा
पूरे शहर का हुआ भ्रमण
जमुई । संजीव कुमार सिंहश्री श्याम रानी सती ट्रस्ट के तत्वावधान में फागुन उत्सव पर श्री श्याम बाबा की भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई। यह शहर के मुख्य मागार्ें से गुजरते हुए पुरानी बाजार शक्ति धाम से महाराजगंज, जय हिन्द धर्मशाला, गांधी पुस्तकालय होते हुए शक्ति धाम मन्दिर के परिसर पहुंची। जहां बाबा को निशान अर्पित किया गया। निशान यात्रा में घोड़ा के साथ बाबा का रथ ढ़ोल, बाजा एवं सैकड़ों मरबाड़ी समाज के पुरुष एवं महिलाएं राजस्थानी परिवेश में चल रहे थे। समूचे रास्ते में पुष्प की वर्षा की जा रही थी।
जगह जगह पर इस यात्रा के स्वागत के लिये श्रद्धालु थे। अध्यक्ष राजीव रंजन भालोटिया ने बताया कि कार्यक्रम में रासमंडली, बाबा का श्रृंगार, छप्पन भोग, नृत्य नाटिका, भजन, रासलीला आदि हुआ। कार्यक्रम में महान पंडित मृत्युजंय पांडेय के द्वारा किया जा रहा है। वहीं दूसरे दिन शनिवार को बाबा के ज्योत, धोक व महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। शुक्रवार को संध्या 6.30 बजे शाम में मन्दिर परिषद में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें कोलकाता के मशहूर कलाकारों ने अपने भजनों से वातावरण को श्याममय बना दिया। यह कार्यक्रम दो दिवसीय है। शनिवार को विशाल भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा।
0 Response to "फागुन उत्सव पर निकली शोभा यात्रा पूरे शहर का हुआ भ्रमण"
Post a Comment