-->
सरकार के खिलाफ उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों ने सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल किया

सरकार के खिलाफ उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों ने सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल किया

सरकार के खिलाफ उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों ने सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल किया

जमुई। संजीव कुमार सिंह
गुरुवार को बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा झाझा प्रखंड के माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक शिक्षक सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल में सम्मिलित हुए। सत्याग्रह की अध्यक्षता सुधीर कुमार सिंह कर रहे थे। जिला सचिव रत्नेश्वर शर्मा एवं अशोक कुमार राय ने विभाग द्वारा की गई निलम्बन की कार्रवाई की घोर भर्त्सना किया। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है लेकिन शिक्षक उनके तानाशाही रवैये से डरने वाला नहीं है। सचिव श्री शर्मा ने सत्याग्रहियों को ललकारते हुए नई उर्जा के साथ मैदान में डटे रहने का संकल्प दोहराया। जब तक बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व वर्ग से समझौता नहीं होगा तब तक आन्दोलन और अधिक उग्र होगा। सुधीर कुमार सिंह ने सरकार की दमन नीति को विरोध किया। सभा को संबोधित करते हुए मदन प्रसाद सिंह ने अधिकार की लड़ाई हेतु एक जुटता की वकालत की। आम शिक्षकों ने सरकार की तानाशाही रवैये की खुल कर आलोचना की। वहीं दिनकर की पंक्तियों को उद्दत करते हए अपने मनोबल को ऊंचा रखने की घोषणा की। सत्याग्रह में चन्द्रशेखर सिंह, अमरेन्द्र सिंह, सुधीर दास, मंतोष भारद्वाज, रवि कुमार , खैरा प्रखंड सचिव अशोक कुमार, कुमार सौरभ, निखिल, संजय गुप्ता, अमर, ज्योति, भोला कुमार आदि उपस्थित थे। चाय पिला कर राज्य कार्य समिति सदस्य अशोक कुमार राय ने भूख हड़ताल को 3 बजे समाप्त कराया ।

0 Response to "सरकार के खिलाफ उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों ने सत्याग्रह एवं भूख हड़ताल किया"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article