
समर्पण दिवस के रूप में मनाया पं दीनदयाल उपाध्याय के जयन्ती
Monday
Comment
समर्पण दिवस के रूप में मनाया पं दीनदयाल उपाध्याय के जयन्ती
जमुई । अभिषेक सिन्हाजमुई -पं दीनदयाल उपाध्याय के जयन्ती के अवसर पर जमुई ग्रामीण मंडल के मनियड्डा शक्ति केन्द्र पर मंडल अध्यक्ष शंभु राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत सभी शक्ति केन्द्र पर पं दीन दयाल उपाध्याय के जयन्ती को सभी बुथ स्तरों पर समर्पण दिवस के रूप मनाने का निर्णय भाजपा संगठन ने लिया है। पंडित दीनदयाल एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलने का मार्ग प्रशस्त किया। शोषित वंचित पिछड़े, दलितों की उत्थान के लिए जागरूक किया ।इनका सोच था समाज अंतिम पायदान पर रहने वाले लोग ऊपर उठे ।आज हम सब कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर निष्ठावान कार्यकर्ता बनें। कार्यक्रम में सीएए प्रभारी विनय कुमार पांडेय, प्रकाश राम, मिडिया प्रभारी राकेश कुमार, कृष्णा चौधरी,चंदन कुमार,अभय यादव सहित तमाम ग्रामीण शामिल हुए।
0 Response to " समर्पण दिवस के रूप में मनाया पं दीनदयाल उपाध्याय के जयन्ती "
Post a Comment