-->
25 फरवरी से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक रहेंगे हड़ताल पर

25 फरवरी से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक रहेंगे हड़ताल पर

25 फरवरी से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक रहेंगे हड़ताल पर

जमुई। आकाश राज
शनिवार को कन्वेंशन संघ भवन में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रामपुकार सिंह ने की। बैठक में बताया गया कि राज्य संघ के निर्णय के अनुसार माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में पूर्ण तालाबंदी की घोषणा की गई है। 25 फरवरी से माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभी तरह के शिक्षक हड़ताल पर चले जाएंगे। बैठक में यह भी चर्चा हुआ कि हड़ताल 17 फरवरी से नहीं होकर 25 फरवरी से क्यों हो रहा है। जिस पर राज्य कार्य समिति सदस्य अशोक कुमार राय ने कहा के द्वारा वस्तु स्थिति की जानकारी दी गई कि यह निर्णय राज्य कार्य समिति ने सर्वसम्मति से लिया है। वहीं बैठक में यह भी निर्णय लिया कि 3 फरवरी से इंटर परीक्षा में तथा विद्यालय में सभी माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्य काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे। बैठक में जिला सचिव रत्नेश्वर शर्मा, संयुक्त सचिव मदन प्रसाद सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अरूणदेव राय, अभय कुमार, सहदेव प्रसाद सिंह, सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

0 Response to "25 फरवरी से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक रहेंगे हड़ताल पर"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article