-->
जमुई में 400 शिक्षकों का सम्मान, निजी स्कूलों को 15 दिनों में APAAR ID बनाने का निर्देश

जमुई में 400 शिक्षकों का सम्मान, निजी स्कूलों को 15 दिनों में APAAR ID बनाने का निर्देश



 शहर स्थित शकुंतला रॉयल हेरिटेज हॉल में रविवार को प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और एसोसिएशन के अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले जिले के करीब 400 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समेत शिक्षा विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि जमुई के विकास में शिक्षा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सरकारी और निजी विद्यालय दोनों ही जिले में शिक्षा के प्रसार और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। डीएम ने निजी स्कूल संचालकों से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ रचनात्मकता, गायन, वादन, नृत्य और संगीत जैसी गतिविधियों से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़ा होना चाहिए। वहीं, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से डीएम ने सभी निजी विद्यालय संचालकों और निदेशकों को निर्देश दिया कि अगले 15 दिनों के भीतर अपने-अपने विद्यालयों में विद्यार्थियों की APAAR ID बनाने की प्रक्रिया शत-प्रतिशत पूरी करें।

0 Response to "जमुई में 400 शिक्षकों का सम्मान, निजी स्कूलों को 15 दिनों में APAAR ID बनाने का निर्देश"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article