-->
रिश्वत लेते मुखिया अवधेश साह 16 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार

रिश्वत लेते मुखिया अवधेश साह 16 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार



सीतामढ़ी। जिले में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने कौड़िया लालपुर पंचायत के मुखिया अवधेश साह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग की टीम ने उन्हें 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय डुमरा कोर्ट कैंपस के पास स्थित एक भोजनालय से धर दबोचा। नल-जल योजना के मानदेय के बदले मांगी जा रही थी रिश्वत मामले की शिकायत परिवादी अजय कुमार (निवासी–कोदनिया, रुन्नीसैदपुर) ने की थी। शिकायत में बताया गया कि हर घर नल‑जल योजना के अंतर्गत कार्यरत चार अनुरक्षकों के मानदेय भुगतान तथा अगली किस्त जारी करने के बदले मुखिया द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित ने इस संबंध में पटना स्थित निगरानी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का गुप्त सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। योजनाबद्ध तरीके से की गई कार्रवाई आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस उपाधीक्षक शिव कुमार साह के नेतृत्व में एक विशेष धावा दल का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आरोपी मुखिया को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह डुमरा कोर्ट परिसर स्थित भोजनालय में रिश्वत की राशि स्वीकार कर रहा था।भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला निगरानी विभाग ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) की धाराओं 7ए और 7बी के अंतर्गत कांड संख्या 30/26 दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को मुजफ्फरपुर स्थित विशेष निगरानी न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।दोष सिद्ध होने पर हो सकती है कठोर सजा निगरानी ब्यूरो के अनुसार, अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोपी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल किया जाएगा। यदि न्यायालय में दोष सिद्ध होता है तो आरोपी को तीन से सात वर्ष तक की कठोर कारावास की सजा हो सकती है। इस कार्रवाई के बाद पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग ने स्पष्ट किया है कि राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

0 Response to "रिश्वत लेते मुखिया अवधेश साह 16 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article